मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

श्री अकाल तख्त के पोस्टर फाड़ने पर विवाद एसजीपीसी सदस्य सियालका ने सीएम मान से मांगा इस्तीफा कहा राजपाल करें मामले में हस्तक्षेप।

On: June 25, 2026 10:49 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है एसजीपीसी सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता भगवंत सिंह सियालका ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। सियालका ने कहा कि विवादित वीडियो मामले की फोरेंसिक जांच के बाद अकाल तख्त साहिब द्वारा आदेश जारी किए गए थे। इन आदेशों को संगत तक पहुंचाने के लिए पंजाब के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाए गए लेकिन कई स्थानों पर इन पोस्टरो को फाड़ने और हटाने की घटनाएं सामने आई हैं।

कई जगहो से पोस्टर हटाए
उन्होंने दावा किया कि मजीठा, चमिंडा देवी, बटाला बाईपास, नंगल टोल प्लाजा,फतेहगढ़ साहिब समेत कई जगह से पोस्टर हटाए गए हैं।सियालका के अनुसार इस तरह की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ पंजाब में तनाव और टकराव का माहौल भी पैदा कर सकती हैं।

एसजीपीसी सदस्य ने कहा कि अकाल तख्त साहिब के आदेशों का सिख समुदाय में विशेष महत्व है और इतिहास में इन आदेशों का सम्मान किया जाता रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अब तक विवादित वीडियो को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए सियालका

सियालका ने मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि यदि आम आदमी पार्टी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती तो पंजाब के राज्यपाल को अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाते हुए मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस मुद्दे पर एसजीपीसी की एक विशेष बैठक बुलाई गई है बैठक में आगे की रणनीति तय करने का संगत को पूरे मामले से अवगत कराने संबंधी फैसले लिए जाएंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment