मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर से विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने गांव दबुर्जी में घर-घर पहुंचकर लोगों को बताए ‘मान सरकार के मुनाफे’

On: September 24, 2026 4:03 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर, नितिन : विधानसभा क्षेत्र अमृतसर दक्षिणी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने आज हलके के गांव दबुर्जी में घर-घर पहुंचकर लोगों को ‘मान के मुनाफे’ योजना के तहत पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर लोगों से बातचीत करते हुए विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से परिवारों को सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मान के मुनाफे’ के तहत एक आम पंजाबी परिवार को विभिन्न सरकारी सुविधाओं के माध्यम से वार्षिक लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री माताएं-बेटियां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,000 और 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके अलावा प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा, सरकारी स्कूलों में फीस, किताबों और वर्दियों की सुविधा, मुफ्त राशन, आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से मुफ्त इलाज एवं दवाइयां तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक परिवार को इन लाभों की वार्षिक कीमत करीब 1.82 लाख रुपये से अधिक बनती है।

डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि इसके अलावा कृषि ट्यूबवेलों के लिए मुफ्त बिजली, अनुसूचित जाति के परिवारों को वित्तीय सहायता और आशीर्वाद योजना के तहत वित्तीय सहायता सहित अन्य सुविधाएं भी लोगों को प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा भी दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों के घरेलू खर्च को कम करना तथा उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, राशन और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकार की सरकारी सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा इनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 36 के पार्षद अशोक कुमार, डॉ. दलजीत गब्बर, साबी शाह, बलवंत सिंह, बिंदर सिंह, रविंदर और मैडम बलजीत कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

जमुई की घटना पर गरमाई बिहार की सियासत, हाथ जोड़कर मिन्नतें करती रही छात्रा, दोस्त को पीटते रहे दरिंदे, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

एमएलसी चुनाव के लिए जेएसपी ने जारी की पांच प्रत्याशियों की पहली सूची, चुनाव से पूर्व प्रशांत किशोर ने खोला रोजगार का कार्ड

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बजा, 23 अक्टूबर को वोटिंग और 27 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती

जद(यू.) में सब ठीक है या नहीं! केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने साफ किया रुख, कहा- दल में आंतरिक लोकतंत्र व नेताओं में बेहतर समन्वय

ASI हरजीत सिंह के कत्ल के बाद CM Mann का ऐलान, परिवार को जारी किया एक करोड़ का मुआवजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रोशनी से जगमगाया पटना शहर व मरीन ड्राइव, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जलाए दीप, भाकपा-माले ने उठाए सवाल

Leave a Comment