मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बजा, 23 अक्टूबर को वोटिंग और 27 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती

On: September 23, 2026 9:22 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार की 8 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे। इसके बाद 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी की जाएगी। इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन 8 सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के वोटर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी। वहीं, नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद सभी दलीय व निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव प्रचार कर सकते हैं। 21 अक्टूबर को चुनाव का शोर 5 बजे शाम के बाद सामप्त हो जाएगा।

बिहार विधान परिषद की इन 8 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद 27 अक्टूबर को वाटों की गिनती की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल शुरू होगा। बिहार विधान परिषद की जिन 8 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की सीटों पर चुनाव होना है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इन सीटों के वर्तमान विधान पार्षदों का कार्यकाल इस वर्ष 16 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इससे पूर्व नई चुनाव प्रक्रिया पूरी कराकर नए सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है।

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से वंशीधर व्रजवासी और कोसी स्नातक से डॉ.एन.के. यादव वर्तमान विधान पार्षद हैं। इन सभी का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त होने जा रहा है। इसी तरह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना से नवल किशोर यादव, दरभंगा से डॉ.मदन मोहन झा, तिरहुत से संजय कुमार और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आफाक अहमद विधान पार्षद हैं। इनका कार्यकाल भी 16 नवंबर को ही समाप्त हो रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

जद(यू.) में सब ठीक है या नहीं! केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने साफ किया रुख, कहा- दल में आंतरिक लोकतंत्र व नेताओं में बेहतर समन्वय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रोशनी से जगमगाया पटना शहर व मरीन ड्राइव, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जलाए दीप, भाकपा-माले ने उठाए सवाल

’बिहारी बाबू’ शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौंकाया, कहा- 17 सितंबर को शुभकामनाओं की बाढ़ में कहीं खो न जाए

पंजाब में किसानों के सभी मोर्चे खत्म, 24 तारीख के बाद तय होगी अगली रणनीति

भाजपा ने शुरू की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’, तरुण चुघ ने मान सरकार पर साधा निशाना

मावां मांगदियां जवाब…“हमें मुफ्त योजनाएं नहीं, इंसाफ चाहिए” – नशे से उजड़े परिवारों ने सुनाया अपना दर्द

Leave a Comment