दिवाली की रात खरड़ में दर्दनाक हादसे, पटाखे फोड़ते समय 10 लोग घायल… एक गंभीर हालत में PGI रेफर

On: November 9, 2026 6:39 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब (नितिन): खरड़ में भी पटाखे चलते समय हादसा होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात खरड़ और आस-पास के इलाकों में पटाखे फोड़ते समय हुए अलग-अलग हादसों में 10 लोग घायल हो गए। इनमें एक 25 साल के युवक जगवीर सिंह को गंभीर हालत के कारण सरकारी अस्पताल खरड़ से PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

सरकारी अस्पताल खरड़ के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. समृद्धि और स्टाफ मेंबर किरणजोत कौर ने बताया कि घायलों में 3 से 12 साल के बच्चे शामिल हैं, जबकि कुछ बड़े लोग भी पटाखों की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि घायलों में अमीर राजा (8 वर्षीय) निवासी खूनी माजरा, विशाखा (3 वर्षीय) खरड़, जसलीन कौर (4 वर्षीय) खरड़, आसमान सिंह (4 वर्षीय), सुरिस (7 वर्षीय), कुमकुम देवी (35 वर्षीय), जगवीर सिंह (25 वर्षीय), तेजस सिंह (12 वर्षीय), राम जी (35 वर्षीय) और प्रकाश (22 वर्षीय) शामिल हैं। डॉक्टर के मुताबिक, 9 लोगों को फर्स्ट एड और बैंडेज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि जगवीर सिंह पटाखों की वजह से बुरी तरह जल गया था। उसकी हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment