दिपावली-छठ महापर्व से पूर्व बिहार को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, मिले 10,845 करोड़ रुपये

On: November 9, 2026 4:44 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार को दिपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ से पूर्व केंद्र सरकार की ओर से बड़ी वित्तीय मदद मिली है। केंद्र की नमो सरकार ने कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में राज्य को 10,845 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ’एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इस सहयोग के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार, दिपावली और छठ महापर्व जैसे त्योहारों से पूर्व मिली यह राशि राज्य की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मददगार होगी। साथ ही, इससे विकास योजनाओं को भी गति मिलेगी।

बिहार सरकार को मिली इस राशि का इस्तेमाल राज्य की विभिन्न जरूरतों और विकास कार्यों में किया जा सकेगा। इससे आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन और राज्य में पूर्व से चल रही परियोजनाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे विकसित और समृद्ध बिहार के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग बताया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी पोस्ट में कहा कि केंद्र से मिली राशि का लाभ बिहार की विकास योजनाओं को मिलेगा। इससे आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में मद्द मिलेगी। सड़क, बिजली, पेयजल और दूसरी आवश्यक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य को वित्तीय सहयोग मिलेगा। इसके अलावा जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में भी यह राशि उपयोगी साबित हो सकती है। सूबे में पूर्व से चल रही विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए भी वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता होती है। ऐसे में केंद्र से मिली यह राशि बिहार सरकार के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र व राज्य के साझा प्रयासों से बिहार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस वित्तीय सहयोग को विकसित और समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। गौरतलब है कि राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से कर हस्तांतरण के तहत केंद्रीय करों में उनका निर्धारित हिस्सा दिया जाता है। इससे राज्यों को अपनी योजनाओं और प्रशासनिक जरूरतों के लिए संसाधन मिलते हैं। बिहार को मिली 10,845 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

शहाबुद्दीन की मौत के बाद पहली बार उनके घर पहुंचे लालू प्रसाद यादव, पत्नी हेना शहाब व विधायक पुत्र ओसामा शहाब से मिले

जहानाबाद में टाइगर मोबाइल जवान की मौत की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईजी विकास वैभव ने पुलिस अधीक्षक को सौंपी कमान

कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा: सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानें अब कितनी बढ़कर आएगी सैलरी?

पूर्व कैबिनेट मंत्री और BJP विधायक का 73 वर्ष की उम्र में निधन, पार्टी में शोक की लहर

नक्सलवाद को ‘लाइलाज बीमारी’ मान इस समस्या को ऐसे ही छोड़ दिया था, PM मोदी ने कांग्रेस की आलोचना की

जम्मू-कश्मीर में MeT का Alert!… वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण होगी बारिश-बर्फबारी, जानें कब…

Leave a Comment