मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार

By ENN
On: July 5, 2026 10:08 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy




पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी श्री अमित कुमार आनन्द के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त श्री रल्लापल्ली बसंथ कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज श्री राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज श्री राम बाबू सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 04.07.2026 को वादिनी द्वारा थाना मोहनलालगंज पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि लगभग एक वर्ष पूर्व अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर उससे प्रेम संबंध स्थापित किए, मंदिर में कथित रूप से विवाह किया तथा कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वादिनी के अनुसार गर्भवती होने पर अभियुक्त ने धोखे से गर्भपात की दवा खिलवा दी। बाद में विवाह की बात करने पर अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा दहेज की मांग की गई तथा मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई।


प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मोहनलालगंज पर मु0अ0सं0 246/2026 धारा 69, 89, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता का नियमानुसार बयान अंकित किया गया तथा अन्य साक्ष्यों के संकलन के उपरांत आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गए।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 05.07.2026 को अभियुक्त को फुलवरिया मोड़, रायबरेली रोड, थाना मोहनलालगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment