तरनतारन में युवक ने सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली मृतक के परिजनों ने जिस ज्वेलरी दुकान में वह काम करता था उसके मालिकों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि युवक नौकरी छोड़कर अपना कारोबार शुरू करना चाहता था लेकिन दुकान मालिक उसे रोक रहे थे।
आरोप है कि उसे पर चोरी का आरोप लगाकर मानसिक दबाव बनाया गया यही नहीं उससे 15 लाख रुपए मांगे गए आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया जिसमें अपनी परेशानी और यह कदम उठाने की वजह बताई मृतक अजय पाल 24 पट्टी के वार्ड नंबर 13 का रहने वाला था।
12 साल से ज्वेलरी दुकान में कर रहा था काम
मृतक के भाई संदीप सिंह ने बताया कि अजय पाल पिछले 12 सालों से सतनाम ज्वेलर्स एंड सन में काम कर रहा था 2 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और अब वह नौकरी छोड़कर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता था।
परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप
परिजनों का आरोप है कि जब अजय पाल ने नौकरी छोड़ने की इच्छा जताई तो दुकान मालको ने उसे रोकना शुरू कर दिया। उस पर चोरी का आरोप लगाया गया और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया परिवार ने इस मामले को लेकर दुकान मालिकों से बातचीत भी की थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
आत्महत्या से पहले बनाई वीडियो में क्या कहा आईये जानते हैं
नौकरी छोड़ना चाहता था, अजय पाल ने शनिवार को आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया वीडियो में उसने कहा कि यह सल्फास है मैंने इस की दुकान पर 12 साल काम किया जब मैंने नौकरी छोड़ने के लिए कहा तो उसने मुझे कहा कि तुमने चोरियाँ की हैं।
मलिक ने 15 लख रुपए मांगे युवक ने कहा कि दुकान में चोरी 2 महीने पहले हुई थी तब उसने मुझ पर कोई ब्लेम नहीं लगाया जब मैं छोड़ना चाह तो उसने मुझ पर चोरी का ब्लेम लगा दिया इससे जग्गू,गुरुकल, सोनू और सीमा शामिल है इन्होंने मेरे ऊपर प्रेशर डाला की 15 लाख रुपए दो तब नौकरी छोड़ पाओगे। इनकी वजह से अब मैं सुसाइड कर रहा हूं इसके बाद उसने सल्फास निगल लिया परिजनों द्वारा उसे तुरंत संधू अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया जहां देर रात करीब 1:00 बजे अजय पाल की मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए
मृतक के परिवार का आरोप है की घटना की सूचना देने के बावजूद 2.30 घंटे तक कोई पुलिस अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचा उन्होंने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच पड़ताल हो रही है।








