लुधियाना में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद विवाह अस्वीकार करने और अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित (मनप्रीत कौर) काल्पनिक नाम निवासी गिल रोड की शिकायत पर गुरदीप सिंह निवासी गांव चकभाई का रायकोट जिला लुधियाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मायके में रह रही है महिला
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका अपने पति के साथ अदालत में केस चल रहा है और वह फिलहाल अपने माता-पिता के घर रह रही है। इसी दौरान उसकी आरोपी गुरदीप सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई इंस्टाग्राम पर वह दगाबाजी का शिकार हुई आपको बता दें पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाकर अलग-अलग समय पर शारीरिक संबंध बनाएं आरोप है कि बाद में आरोपी अपने वादे से मुंह कर गया और शादी करने से इनकार कर दिया यही नहीं आपको यह भी बता दें शादी का दबाव बनाया तो अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने लगा। युवा महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।








