मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिहार के पूसा में स्कूल जा रही एक छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, एक दिन पूर्व मिली थी शादी न करने पर गोली मारने की धमकी

On: July 20, 2026 2:14 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया बिष्णुपुर गांव में सोमवार यानी 20 जुलाई की सुबह करीब 9.15 बजे स्कूल जा रही एक छात्रा की बीच सड़क पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने छात्रा पर ताबड़तोड़ 4 गोलियां दागीं। जिससे उस छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कैजिया बिष्णुपुर गांव के वार्ड नंबर 14 निवासी उमेश ठाकुर की पुत्री सुमन कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी स्कूल ड्रेस पहनकर घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। घर से कुछ ही दूरी पर मलंग स्थान के पास बीच सड़क पर बाइक सवार एक अज्ञात हमलावर ने उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर स्कूल ड्रेस में छात्रा का शव पड़े रहने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्वजन घटनास्थल पर जुट गए। हत्या से आक्रोशित लोगों में भारी गुस्सा है और इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार की सुबह वह पैदल स्कूल जा रही थी। इसी दौरान करीब 9.15 बजे मलंग स्थान चौक के निकट चंदौली की ओर से बाइक पर पहुंचे एक युवक ने छात्रा को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया और उसके सीने के पास 4 गोलियां दाग दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से चंदौली की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना पर वैनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से 4 खोखा बरामद किया है। जांच में जुटी पुलिस हत्या के कारणों और हमलावर की पहचान करने का प्रयास कर रही है। दिनदहाड़े स्कूल जा रही छात्रा सुमन कुमारी की हत्या ने समस्तीपुर जिले में कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

समस्तीपुर के एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बीच घटनास्थल पर पहुंचे पिता उमेश ठाकुर ने बताया कि एक दिन पूर्व ही पुत्री सुमन कुमारी ने एक लड़के के बारे में कहा था कि जल्द ही मुझसे शादी कर लो नहीं तो गोली मार दूंगा। आज उसे गोली मार दी गई। समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर इस हत्याकांड की गहन जांच की है और स्थानीय पुलिस को दिशा-निर्देश देकर लौट चुके हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

लुधियाना में मनचले की करतूत आई सामने बीकानेर स्वीट शॉप में 18 साल की लड़की की चोरी चुपके खींच रहा था फोटो, बच्चों ने हिम्मत दिखा पकड़ी एक्टिवा FIR दर्ज

बिहार में 10 लाख रूपये में वर्दी का सौदा! कटिहार में सिपाही भर्ती सेटिंग गैंग का पर्दाफाश, ब्लैंक चेक के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

अब बिहार के सरकारी स्कूलों में भी स्मार्ट क्लास और ई-लाइब्रेरी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 551 मॉडल स्कूलों की शुरुआत की

बिहार में अब प्रोफेसर नहीं कर सकेंगे राजनीति, विश्वविद्यालयों से अलग होंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट सरकार ला रही नया विधेयक

लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना आईजीआईएमएस में चिकित्सकों की टीम चेकअप के बाद छोड़ा, जा सकते हैं नई दिल्ली एम्स

पंजाब के अमृतसर में 700 स्कूलों को नए आदेश जारी, नहीं माने तो सरकार द्वारा होगी कार्रवाई लगातार आ रही शिकायतों पर सरकार ने लिया फैसला

Leave a Comment