मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Ludhiana : 11 सितंबर तक कोर्ट में ‘No Work Day’, जानें क्या है खबर

On: September 9, 2026 4:39 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब लुधियाना (नितिन): जिला बार एसोसिएशन (डीबीए), लुधियाना के वार्षिक चुनाव को लेकर कानूनी जगत में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 11 सितंबर को होने वाले चुनाव में 3,250 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार मतदाताओं की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले 229 अधिक है। पिछले वर्ष 3,021 अधिवक्ता मतदाता सूची में शामिल थे। डीबीए के विभिन्न पदों के लिए कुल 31 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसके चलते कई महत्वपूर्ण पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भी खासा उत्साह है।

कार्यकारिणी पदों पर भी मुकाबला

कार्यकारिणी सदस्य (जनरल) के पदों के लिए अमरदीप सिंह सेखों, अंकुश दुबे, अंकित रात्रा, अतुल कश्यप, बिरजोत सिंह और समीर जोशी मैदान में हैं। वहीं महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित चार कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए हरजीत कौर, मधु गुप्ता, सतिंदर कौर, तरनम और हरसीन कौर के बीच मुकाबला है।

11 सितंबर तक ‘नो वर्क डे’

डीबीए चुनाव के चलते 11 सितंबर तक जिला अदालत परिसर में ‘नो वर्क डे’ रहेगा। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर वरिंदर खरा द्वारा घोषणा की गई है। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने और अधिवक्ताओं को चुनावी गतिविधियों के लिए पर्याप्त समय देने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। नो वर्क डे के चलते अदालतों में अधिवक्ताओं की नियमित पेशी और न्यायिक कार्यवाही प्रभावित रहेगी। अधिवक्ता इन दिनों चुनाव प्रचार, बैठकों और मतदान की तैयारियों में व्यस्त हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित मैराथन 12 सितंबर को अमृतसर में की जाएगी आयोजित

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौतम सेठ ने सचिन पायलट से की मुलाकात, पंजाब प्रभारी नियुक्त होने पर दी बधाई

पंजाब में बसों के चक्का जाम की चेतावनी, आज की मीटिंग पर टिकी निगाहें

शराब के नशे में बच्ची से शर्मनाक काम: निर्माणाधीन मकान में ले जाकर की दरिंदगी, लोगों ने रंगे हाथों दबोच की छित्तर परेड

बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार, तेजस्वी यादव ने मांगी 5 हजार करोड़ की मदद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा

दुर्गा पूजा को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, महा अष्टमी को बंद रहेगी शराब की दुकाने,डीजे पर भी लगी रोक जाने सरकार का हर फैसला

Leave a Comment