मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार, तेजस्वी यादव ने मांगी 5 हजार करोड़ की मदद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा

On: September 9, 2026 4:13 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति को लेकर बिहार में लालू पुत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कहा है कि ये लोग कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते हुए केंद्र की एनडीए सरकार से तत्काल 5 हजार करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता देने की मांग की है। साथ ही, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए वायुसेना के हेलीकाप्टर उपलब्ध कराने की मांग की। राजधानी पटना में पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि गंगा के किनारे बसे बड़े इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। दियारा क्षेत्र पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और छतों पर फंसे हुए हैं। ऐसे में प्रभावित लोगों के लिए तत्काल राहत सामग्री और शिविरों की व्यवस्था की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

लालू पुत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की समस्या पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार को इस दिशा में विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पहले बाढ़ के दौरान वायुसेना के हेलीकाप्टरों के माध्यम से प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई जाती थी। इस बार भी केंद्र सरकार से वायुसेना की मदद मांगी जानी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बिहार की बाढ़ की स्थिति को लेकर गंभीर नहीं है।

लालू पुत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तत्काल बिहार का दौरा कर बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जाएजा लेना चाहिए और राहत कार्यों में केंद्र की मदद सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार को केंद्र सरकार से विशेष पैकेज भी मिलना चाहिए, ताकि बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई और प्रभावित लोगों को राहत दी जा सके। तेजस्वी यादव ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ’एक्स’ पर भी बाढ़ को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने दावा किया कि बिहार का 76 प्रतिशत भूभाग बाढ़ग्रस्त है और 19 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। तेजस्वी यादव के मुताबिक, 20 लाख से अधिक लोग बाढ़ की आपदा में फंसे हुए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि बाढ़ में पशुपालकों के मवेशी बह गए हैं और सार्वजनिक ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में केंद्र सरकार से बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने, तत्काल 5 हजार करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता देने और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए वायुसेना के हेलीकाप्टरों का सहयोग सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अविलंब बिहार का दौरा कर बाढ़ की वास्तविक स्थिति का सर्वेक्षण कराने और प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने का आग्रह किया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौतम सेठ ने सचिन पायलट से की मुलाकात, पंजाब प्रभारी नियुक्त होने पर दी बधाई

Ludhiana : 11 सितंबर तक कोर्ट में ‘No Work Day’, जानें क्या है खबर

बिहार में बाढ़ के बीच सम्राट सरकार का मेगा प्लान, प्रभारी मंत्री-सचिव 13 जिलों में करेंगे कैंप, पटना के तटबंधों पर खास नजर, बाढ़ राहत के लिए आपदा प्रबंधन विभाग मुस्तैद

दुर्गा पूजा को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, महा अष्टमी को बंद रहेगी शराब की दुकाने,डीजे पर भी लगी रोक जाने सरकार का हर फैसला

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में PG के लिए नई सुरक्षा नीति, पुराने भवनों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति पर ‘आप’ सरकार के सवाल अनावश्यक, संवैधानिक प्रक्रिया का करे सम्मान: केवल ढिल्लों

Leave a Comment