मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

विधायका जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ,पार्क में अलग अलग खेलो से संभंधित व्यवस्थाओं का होगा निर्माण : विधायका जीवनजोत कौर

On: July 20, 2026 2:04 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायका श्रीमती जीवनजोत कौर ने आज वार्ड नंबर 35 (न्यू अमृतसर) स्थित 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

विधायका जीवनजोत कौर ने बताया कि इस पार्क को पंजाब स्तर की खेल सुविधाओं के मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, एक्रेलिक सतह वाला बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, स्केटिंग ट्रैक तथा क्रिकेट पिचों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के युवाओं, बच्चों तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक क्षेत्र में लोगों को उच्च स्तरीय बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि शहरों का संतुलित एवं योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर विधायका जीवनजोत कौर ने पार्क में उपस्थित स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं तथा मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

विधायका ने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि वार्ड नंबर 35 की तस्वीर बदलना तथा लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रत्येक परियोजना को निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

लुधियाना में मनचले की करतूत आई सामने बीकानेर स्वीट शॉप में 18 साल की लड़की की चोरी चुपके खींच रहा था फोटो, बच्चों ने हिम्मत दिखा पकड़ी एक्टिवा FIR दर्ज

पठानकोट में लैंडस्लाइड,कई गांवो का संपर्क टूटा अमृतसर में भी बारिश,मोहाली में बादल छाए पंजाब चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट जारी

मुख्यमंत्री माताएँ-धियाँ सत्कार योजना’ के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध : विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल,विधायक ने पात्र लाभार्थियों से शीघ्र पंजीकरण कराने की करी अपील

बल्केश्वर में 10 अगस्त को लगेगा विशाल सावन मेला, उमड़ेगा भक्तों का रेला

अमृतसर मे नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर में लगेगा प्लेसमेंट कैंप

पंजाब में मनरेगा कर्मियों को निकाला जाएगा प्रदेश सरकार से आदेश जारी, गुरदासपुर में प्रदर्शन, 18 साल बाद सेवा समाप्त होने से लोगों में रोष

Leave a Comment