मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पाकिस्तान से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ 2 किलो हीरोइन के साथ अवैध हथियार सहित 4 गिरफ्तार, 5 लाख की ड्रग मनी भी बरामद

On: July 28, 2026 2:33 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित नशा और अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक .30 बोर पिस्तौल और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिट्टू कुमार भैया, साहिब सिंह, संजीव नन्नू और संदीप सैनी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस के सामने कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर सीमा पार से भेजी गई हथियारों व हेरोइन की खेप को भारतीय सीमा से उठाकर पंजाब के विभिन्न स्थानों तक पहुंचाने का काम करते थे।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से सीमा पार से होने वाली तस्करी के नेटवर्क का हिस्सा था। आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और नशीले पदार्थ किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

धनकुबेर’ निकला बिहार का एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियरः 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा, मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट, पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

Leave a Comment