मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के तरन तारन में नकली इंस्पेक्टर वर्दी पहनकर करता था राहगीरों से वसूली मामला सामने आने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: July 28, 2026 2:08 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर : तरनतारन में एक नकली सब-इंस्पेक्टर को पुलिस ने काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक पंजाब पुलिस का सब इंस्पेक्टर बनाकर लोगों को ठगता था। वह ज्यादातर नाके सुनसान इलाकों में लगाता था ताकि पुलिस उस तक पहुंच न पाए। आरोपी युवक नकली नाका लगाकर राहगीरों को रोककर किसी केस में फंसाने का डर दिखाकर अपना शिकार बनाता था। 

भनक लगते ही पुलिस ने तुरन्त आरोपी युवक को काबू कर लिया, जिसकी पहचान करनदीप सिंह निवासी मुरादपुर तरनतारन के रूप में हुई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि, आरोपी युवक के कब्जे से पुलिस की वर्दी व फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया है। पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि एक युवक सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर, फर्जी आई कार्ड दिखाकर लोगों को से पैसे ऐंठता है। जांच दौरान पता चला कि युवक अपने घर से आम कपड़ों निकलता था और उसके बाद उसे जहां पर नाका लगाना होता वहां पर जाकर पुलिस की वर्दी पहनकर नाका लगाकर राहगीरों को रोक कर ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरन्त आरोपी युवक को काबू कर लिया है और उसके खिलाफ बीएनएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी युवक से पूछताछ जारी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

FB पर विज्ञापन, COD पर डिलीवरी: 3 दिन में बीमारी ठीक करने का दावा करने वाली कंपनी का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Leave a Comment