मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पठानकोट में युवक के हाथ पैर काटकर करी हत्या सीसीटीवी में काटते दिखे हमलावर मरने से पहले वीडियो बनाया कातिलों के बताएं नाम।

On: July 4, 2026 6:31 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पठानकोट में युवक की दातर से काटकर हत्या कर दी गई दो कारों में आए हमलावरों ने उसके दोनों हाथ और पैर काट दिए वहीं उसका दोस्त घायल हो गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें 12 हमलावर युवक को दातार गंडासा से काटते नजर आ रहे हैं।
मृतक का मरने से पहले बनाया गया वीडियो सामने आया है जिसमें मृतक ने कुछ हमलावरों के नाम बताए हैं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी दी है। उसने कहा देखे मेरी क्या हालत कर दी है इन लोगों ने इन सब पर तुरंत पर्चा दर्ज करवाओ वह डॉक्टर से इंजेक्शन लगाने की मिन्नतें करता भी सुनाई दे रहा है।

मृतक की पहचान गुलशन के तौर पर हुई है हमला देर रात 12:30 बजे के आसपास किया गया इसकी सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 कि पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है अभी तक हत्या के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है जानकारी के अनुसार गुलशन कुमार के खिलाफ दो मामले दर्ज पहले से दर्ज़ थे।

दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था जानकारी के अनुसार गुलशन और उसका दोस्त वार्ड नंबर 30 स्थित कच्चे क्वार्टर मॉडल टाउन क्षेत्र पठानकोट के रहने वाले हैं वारदात को अंजाम देने वाले हमलावार भी इसी मोहल्ले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गुरुवार रात को गुलशन कुमार अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर घर से निकला था इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हम दोनों को रास्ते में घेर लिया आरोप है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते दोनों पर दातार और धारधार हथियार से हमला कर दिया गुलशन के हाथ पैर काट दिए गए वहीं आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने गुलशन कुमार को मृतय घोषित कर दिया और उसका साथी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है।

युवक ने मरने से पहले पूरी कहानी बताई जानते हैं कुछ शब्दों में की क्या थी वह कहानी।

बाइक पर किसी काम के लिए निकला था दम तोड़ने से ठीक पहले गुलशन ने बताया कि वह रात को अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम के लिए घर से निकला था जैसे ही उसने रास्ते में पहला मोड़ काटा आगे पहले से घात लगा कर बैठे मुख्य आरोपी विक्की ने उसे देख लिया लेकिन जबरन उसकी बाइक रूकवाई कुछ ने कपड़े से मुंह ढक रखा था विकी के रूकवाते ही वहां पहले से छिपे अन्य आरोपी अंडा, बिल्ली मानी और उनके साथ राजन अपनी गाड़ी के साथ वहां मौजूद थे। वो दौड़ते हुए आए इन हमलावरों के अलावा मौके पर एक अन्य गाड़ी भी मौजूद थी जो उसके पीछे लगी हुई थी वारदात को अंजाम देने के लिए मुख्य हमलावरों के साथ तीन से चार अन्य अज्ञात युवक भी शामिल थे जिन्होंने अपने मुंह में कपड़ा बांध रखा था यही नहीं आपको बता दें नीचे गिरते ही हाथ पैरों को काटना शुरू किया गुलशन ने बताया कि विक्की ने मेरा मोटरसाइकिल रोका जिसके बाद मोटरसाइकिल नीचे गिर गया तभी अचानक अंडा बिल्ली और पहलवान जैसे दिखने वाले लड़कों ने मुझ पर हमला कर दिया और जैसे ही मैं नीचे गिरा सभी ने हथियारों से मुझे काटना शुरु कर दिया उन्होंने मुझे इतनी बुरी तरह काटा की कुछ ही देर में मैं बेहोश हो गया उन्होंने मेरे साथी पर भी वार किया।

दोस्त बोला हमलावरों को मिले फांसी सुनील ने बताया है की सुबह पुलिस को जांच के दौरान कॉल भी मिले हैं गुलशन मुझे छोड़ने आ रहा था मुझे क्या पता था कि उनकी हत्या कर दी जाएगी अब मुझे पता चला है कि भाई के डेथ हो गई है हमारी सरकार और पुलिस के बस एक मांग है की कातिलों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

कुछ लोगों से चल रहा था विवाद लोगों ने बताया कि गुलशन कुमार का शहर में कुछ लोगों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था इसी पुरानी रंजिश के चलते इस बात को अंजाम दिया गया है।वार्ड नंबर 30 के पार्षद राहुल ने कहा कि मृतक का पहले भी कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो चुका था उन्होंने कहा कि बीच गली में हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है। पार्षद राहुल बोले हमलावारो को गिरफ्तार करें पुलिस पार्षद राहुल ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है उन्होंने कहा कि इससे असामाजिक तत्वों में कानून का डर बना रहेगा।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया थाना डिवीजन नंबर 2 के जांच अधिकारी एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है गुलशन पर फायरिंग और लूट के दो केस दर्ज के गुलशन शादीशुदा था परिवार में पत्नी मां दो बहने एक छोटा भाई और डेढ़ साल का बेटा है फिलहाल यह बेरोजगार था पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गुलशन के खिलाफ 30 मार्च 2024 को पठानकोट जिला अदालत के बाहर की गैंगवार में फायरिंग करने का मामला दर्ज है इसके अलावा साल 2025 में उसके खिलाफ लूट का एक केस भी दर्ज किया गया था।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोल्डन टेंपल में आज नतमस्तक होंगे शुभम शर्मा यूथ कांग्रेस का पंजाब प्रधान बनने पर पहली बार पहुंचेंगे अमृतसर,गोल्डन गेट पर वर्कर करेंगे स्वागत

पंजाब में जीजा को जिंदा जलाया वीडियो सामने आया बीच बचाव करने आई भाभी भी जलकर मरी पत्नी को लेने अमृतसर से तरन तारन गया था।

भागलपुर में बेरहमी से की गई बिल्डर बंजरंग कुमार की हत्या, चार उंगलियां व प्राइवेट पार्ट काटा 

अमृतसर केंद्रीय जेल में वार्डन से नशा और मोबाइल बरामद हवालाती का नाम आया सामने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

अमृतसर एयरपोर्ट पर एक करोड़ का सोना पकड़ा गया जूते में पेस्ट बनाकर छुपाया, कड़े चैन बनवाकर लाए,महिला समेत तीन पैसेंजर गिरफ्तार

नालंदा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 6 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए मोबाइल भी बरामद

Leave a Comment