मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब में जीजा को जिंदा जलाया वीडियो सामने आया बीच बचाव करने आई भाभी भी जलकर मरी पत्नी को लेने अमृतसर से तरन तारन गया था।

On: July 4, 2026 8:31 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

तरन तारन में अपनी पत्नी को मायके से ससुराल ले जाने आए पति को उसके ही साले ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी इसमें व्यक्ति की मौत हो गई उसे बचाने आई भाभी भी आग की चपेट में आ गयी जिससे उसकी भी जान चली गई। इतना ही नहीं इन दोनों को आग के हवाले करने वाला साला भी चपेट में आ गया जिससे वह भी बुरी तरह झुलत गया हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया यह दुर्घटना तो पिछले महीने की है लेकिन पूरे अग्निकांड का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

सीसीटीवी में व्यक्ति के साथ कहा सुनी हाथापाई होती दिख रही है इसके बाद आग लगने पर पीड़ित इधर-उधर भागते दिख रहे हैं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

13 जून को हुई थी वारदात

पुलिस के अनुसार मामला तरनतारन के गांव संधा का है यह वारदात 13 जून को हुई थी मृतक की पहचान अमृतसर के गांव लोपोके के निवासी लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है 13 जून को वह अपनी पत्नी संदीप कौर को मना कर ससुराल लाने के लिए उसके मायके गांव संधा पहुंचा था उनकी 9 महीने पहले शादी हुई थी कुछ दिन बाद ही झगड़े के बाद पत्नी मायके चली आई थी और यही रह रही थी।

ससुराल पहुंचने पर लवप्रीत सिंह की उसके ससुराल वालों से बहस हुई पड़ोसी भी मौके पर जमा हो गए इसी दौरान विवाद बढ़ गया और लवप्रीत का साला साजन सिंह पेट्रोल की बोतल उठा लाया उसने वह बोतल अपने जीजा लवप्रीत पर उड़ेल दी।

पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

इसी दौरान बीचबचाव करने साजन सिंह की भाभी गुरजीत कौर भी आ गई जिससे तेल उनके ऊपर भी गिर गया इसके बाद गुस्से में साजन सिंह ने लाइटर लगा दिया जिससे फौरन आग लग गई थोड़ी देर में दोनों लवप्रीत और गुरजीत कौर जल गए साजन सिंह भी आग की चपेट में आ गया जिससे वह भी झुलस गया।

मौके पर मौजूद लोग फॉरेन लवप्रीत और गुरजीत को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने लवप्रीत और गुरजीत की हत्या के आरोप में साजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया उसे भी कुछ दिन अस्पताल में रहना पड़ा उसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में क्या दिख रहा

जीजा की साले से कहा सुनी हुई 3 जुलाई को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है करीब 1 मिनट के फुटेज में दिख रहा है कि लवप्रीत सिंह गली में खड़ा है उसकी अपने साले साजन सिंह से कहा सुनी हुई है और मौके पर मौजूद महिला गुरजीत कौर दोनों की हाथापाई का बीच बचाव कर रही है।

पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगी इसी दौरान साजन अपने जीजा लवप्रीत सिंह पर पेट्रोल डालता है फिर उसे आग लगाने के लिए वह लाइटर निकलता है गुरजीत साजन को ऐसा करने से लगातार रोक रही है लेकिन वह नहीं रुका उसने लाइटर जला दिया जिसे फौरन अपने आप आग लग जाती है।

आग बुझाने नाली में खुद कूदा लवप्रीत,आग लगते ही गुरजीत कौर पास की ही गली में घुस जाती है वहीं लवप्रीत भी गली में इधर-उधर दौड़ता है उसे आग बुझाने के लिए पास की नली दिखती है वह उसी में कूद जाता है हालांकि नाली में पानी इतना नहीं था कि आग बुझ सके।

आरोपी की कपड़ा मारकर आग बुझाई,इसी दौरान साजन सिंह को भी आग अपनी चपेट में ले लेती है हालांकि मौके पर मौजूद एक व्यक्ति उसे जमीन पर गिरा लेता है और उस पर लगातार कपड़ा मारता है इससे उसकी आग बुझ जाती है फिर उसे सहारा देकर एक ओर ले जाया जाता है अंत में लवप्रीत की स्कूटी मे भी आग लगी दिखती है।

SHO बोले आरोपी को जेल भेजा

सदर थाने के SHO नवदीप सिंह ने बताया कि साजन इस मामले में मुख्य आरोपी है उसने तेल डालकर अपने जीजा लवप्रीत को आग लगा दी जिससे वह करीब 92% तक झुलस गया था इससे उसकी मौत हो गई बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर साजन को आरोपी बनाया है उसे दो लोगों की हत्या के केस में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

गोल्डन टेंपल में आज नतमस्तक होंगे शुभम शर्मा यूथ कांग्रेस का पंजाब प्रधान बनने पर पहली बार पहुंचेंगे अमृतसर,गोल्डन गेट पर वर्कर करेंगे स्वागत

पठानकोट में युवक के हाथ पैर काटकर करी हत्या सीसीटीवी में काटते दिखे हमलावर मरने से पहले वीडियो बनाया कातिलों के बताएं नाम।

भागलपुर में बेरहमी से की गई बिल्डर बंजरंग कुमार की हत्या, चार उंगलियां व प्राइवेट पार्ट काटा 

अमृतसर केंद्रीय जेल में वार्डन से नशा और मोबाइल बरामद हवालाती का नाम आया सामने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

अमृतसर एयरपोर्ट पर एक करोड़ का सोना पकड़ा गया जूते में पेस्ट बनाकर छुपाया, कड़े चैन बनवाकर लाए,महिला समेत तीन पैसेंजर गिरफ्तार

जियो पेमेंट्स बैंक ने NH-48 के मनोहरपुरा प्लाजा पर शुरू की नई बैरियर फ्री टोलिंग सिस्टम

Leave a Comment