मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पटना में मलाहीपकड़ी मेट्रो स्टेशन पर उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी व बिजेंद्र यादव के साथ मेट्रो ट्रेन में किया सफर, खूब लगे ठहाके

On: July 4, 2026 6:01 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो नेटवर्क का एक और हिस्सा आम लोगों के लिए खुल गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार यानी 2 जुलाई को मलाहीपकड़ी मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव के साथ मेट्रो में सवार हुए। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नीथ मिश्र के मंत्री पुत्र नीतीश मिश्रा व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सभी भूतनाथ मेट्रो स्टेशन पर उतरे। हालांकि, यह छोटी सी यात्रा काफी खुशनुमा माहौल में पूरी हुई।

दरअसल, पटना मेट्रो का 3 किलोमीटर का यह पहला सफर सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा। इस यात्रा में नेताओं के बीच ऐसी आत्मीय बातचीत हुई कि मेट्रो की बोगी में कई बार ठहाके पड़े। आमतौर पर सरकारी निरीक्षण यात्राओं में औपचारिकता ज्यादा नजर आती है। लेकिन, गुरुवार को पटना मेट्रो के इस सफर का माहौल बिल्कुल अलग था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव एक तरफ तो सामने की सीट पर जद(यू.) के वरिष्ठ नेता संजय कुमार सिंह, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारी दीपक कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे। बीच-बीच में अधिकारी मेट्रो परियोजना की तकनीकी जानकारी भी देते रहे। लेकिन, नेताओं की सहज बातचीत लगातार माहौल को हल्का बनाए रखी। इसका वीडियो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेफार्म ’एक्स’ पर साझा किया है। बातों-बातों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के कई जिलों सिवान, दरभंगा, शिवहर और खगड़िया का जिक्र किया। कुछ इशारे भी किए। तभी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी मुस्कुराए और बोले, ’कोई कहीं का हो, लेकिन बिना सुपौल के काम नहीं चलेगा, माथा वहीं है।’उनका इशारा दूसरे उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की ओर था, जिनकी राजनीति का केंद्र सुपौल रहा है। यह सुनते ही पूरे कंपार्टमेंट में हंसी गूंज उठी। जद(यू.) के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मुस्कुराए बिना नहीं रहे। कुछ देर बाद बातचीत बिहार से निकलकर नेपाल सीमा और पूर्वोत्तर भारत तक पहुंच गई। किसी ने ढाई घंटे में सिलीगुड़ी पहुंचने की चर्चा छेड़ी तो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने फिर मजाकिया अंदाज में कहा, ’आप सुपौल की जगह किशनगंज कर लीजिए, जानते नहीं हैं ये।’बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी तुरंत मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ’किशनगंज तो हो ही गया है।’जवाब सुनते ही एक बार फिर पूरा डिब्बा ठहाकों से गूंज उठा। इसी बीच मेट्रो के स्वचालित उद्घोषणा सिस्टम से आवाज आई, ’अगला स्टेशन भूतनाथ है।’बस फिर क्या था, बातचीत का विषय भी बदल गया। बाबा भूतनाथ का जिक्र छिड़ा और कुछ देर तक उसी पर हल्की-फुल्की चर्चा चलती रही। कुछ नेता मुस्कुरा रहे थे, तो कुछ चुटीले अंदाज में अपनी बातें जोड़ रहे थे।

पूरे सफर के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कभी अधिकारियों से परियोजना की जानकारी लेते नजर आए तो कभी साथ बैठे नेताओं से हंसते-बोलते रहे। चेहरे पर सहज मुस्कान और बीच-बीच में इशारों के साथ चल रही बातचीत ने इस यात्रा को औपचारिक कार्यक्रम से कहीं ज्यादा आत्मीय बना दिया। कुछ ही मिनटों बाद मेट्रो ट्रेन भूतनाथ स्टेशन पहुंच गई। भूतनाथ स्टेशन पर उतरने से पूर्व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो का विस्तार राजधानी पटना के लोगों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा और पूर्वी पटना के लाखों यात्रियों को जाम से राहत के साथ तेज एवं सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिलेगा। मलाहीपकड़ी तक मेट्रो सेवा शुरू होने के साथ पटना मेट्रो के विस्तार का एक नया अध्याय तो जुड़ा ही, लेकिन उद्घाटन के बाद का यह छोटा-सा सफर नेताओं की सहज बातचीत और ठहाकों की वजह से भी यादगार बन गया है।

बता दें कि, नए सेक्शन के चालू होने के बाद आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक की 6.2 किलोमीटर की दूरी अब करीब 15 मिनट में पूरी हो सकती है। इस रूट पर मेट्रो से यात्रा करने के लिए यात्रियों को 30 रुपये किराया देना होगा। फिलहाल मेट्रो मलाहीपकड़ी, भूतनाथ, जीरो माइल और आईएसबीटी स्टेशन पर ही रुकेगी। हालांकि, खेमनीचक स्टेशन का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके तैयार होने के बाद वहां भी यात्रियों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। पूर्व में मेट्रो ट्रेन केवल भूतनाथ से आईएसबीटी के बीच 3.45 किलोमीटर तक चल रही थी। अब मलाहीपकड़ी तक विस्तार होने से कुल दूरी 6.2 किलोमीटर हो गई है। रूट बढ़ने के कारण मेट्रो के दैनिक फेरे 24 से घटकर 22 हो जाएंगे। एक पूरा चक्कर लगाने में करीब 35 मिनट लगेंगे। यानी यात्रियों को हर 35 मिनट पर मेट्रो मिलेगी। शुक्रवार यानी 3 जुलाई से यह सेवा रोज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में भगवामय हुआ लखनऊ, 42 स्थानों पर हुआ भव्य अभिनंदन

गोल्डन टेंपल में आज नतमस्तक होंगे शुभम शर्मा यूथ कांग्रेस का पंजाब प्रधान बनने पर पहली बार पहुंचेंगे अमृतसर,गोल्डन गेट पर वर्कर करेंगे स्वागत

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को होगा मतदान, 6 जुलाई से शुरू हो जाएगा नामांकन

बांकीपुर विधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर उपचुनाव लड़ेंगे या नहीं, दो दिन बाद उठेगा पर्दा

कात्यायनी, इराज व पत्नी राजश्री के साथ विदेश यात्रा पर जाएंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राजद स्थापना दिवस चार दिन पूर्व मनाने पर सियासत तेज

पटना में नई शिक्षा नीति के विरोध में एआईएसए का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प, यातायात प्रभावित

Leave a Comment