मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब यूनिवर्सिटी में हुआ दर्दनाक हादसा,रेवाड़ी की PHD छात्रा की मौत के बाद हुआ बवाल,न्याय को लेकर साथियों का फूटा गुस्सा, VC कार्यालय का किया घेराव

On: July 28, 2026 11:37 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब : पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एक दुखद हादसा सामने आया है। यहां यूनिवर्सिटी में एक दर्दनाक हादसे में हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली PHD स्कॉलर स्टूडेंट की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। छात्रों ने कुलपति (VC) कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए घेराव किया और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा की पहचान ज्योति के रूप में हुई है। वह पंजाब यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में PHD कर रही थीं और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती थीं। जानकारी के मुताबिक हॉस्टल नंबर 8 से होते हुए वह हॉस्टल नंबर 10 की तरफ जा रही थी तभी फुटपाथ से जैसी निकली वहां पर उसे इलेक्ट्रिक शॉक लगा और उसके बाद वह वहीं गिर गई उसे 16 अस्पताल में लेकर जाया गया जहां उसकी मौत हो चुकी है।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र मौके पर जुट गए। घटना को लेकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने वीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए घेराव किया और आरोप लगाया कि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत रखरखाव में गंभीर लापरवाही बरती गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

धनकुबेर’ निकला बिहार का एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियरः 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा, मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट, पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

Leave a Comment