मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

महिला ने पंखे के कुंडे से फंदा बनाकर फांसी लगाई.

By ENN
On: July 28, 2026 1:31 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ, गोमतीनगर प्रातः करीब 05:15 बजे थाना नाका पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि MM-4/80, विनय खण्ड-4, गोमतीनगर, लखनऊ निवासी एक महिला ने अपने कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। सूचना पर थाना नाका पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई।

   मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका हिमानी, उम्र करीब 38 वर्ष द्वारा अपने कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली गई थी। परिजनों द्वारा उन्हें फंदे से नीचे उतार लिया गया था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के संबंध में परिजनों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

मृतका के पिता प्रमोद कुमार त्रिपाठी पुत्र स्व0 मूलचन्द त्रिपाठी, निवासी MM-4/80, विनय खण्ड-4, गोमतीनगर, लखनऊ द्वारा घटना के संबंध में फौती सूचना दिया गया है।

थाना नाका पुलिस द्वारा मौका मुआयना एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। शव के संबंध में नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment