मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर में लोगों की सेहत से खिलवाड़, फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मारा छापा कई दुकानदार दुकान बंद करके भागे

On: July 28, 2026 7:19 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर : कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब कमलप्रीत कौर बराड़, जिलाधीश दलविंद्रजीत सिंह व सिविल सर्जन डा. रश्मि विज के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए जिला सेहत अधिकारी ने मेहता रोड पर डेयरी, करियाना स्टोर व हलवाई की दुकान पर छापामारी करते हुए 5 खाद्य पदार्थों के सैंपल सील किए जिनमें काले चने, चावल, दूध, पनीर व माल पूड़े शामिल हैं। लिए गए सैंपलों को जांच हेतु खरड़ लैब में भिजवा दिया गया है। जिस दुकानदार के खाद्य पदार्थों में कमी पाई जाएगी तो उस पर कार्रवाई होगी जिसके तहत दुकानदार को जुर्माना के साथ सजा भी हो सकती है।

जिला सेहत अधिकारी डा. मनजीत सिंह रटौल ने कहा कि छापामारी के दौरान कुछ दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। उन्होंने इन दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही दोबारा टीम के साथ उनकी दुकानों पर छापामारी की जाएगी क्योंकि जो दुकानदार भागे थे जरूर उनके खाद्य पदार्थों में कमी होगी, जिस कारण उन्होंने दुकानें बंद की हैं।

खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले जांच करें

डा. रटौल ने जनता से अपील की है कि वह खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले उसकी जांच जरूर कर लें कहीं खाद्य पदार्थ की अवधि समाप्त तो नहीं हो चुकी। अगर कोई दुकानदार अवधि समाप्त हो चुका सामान बेचता है तो उस दुकानदार से उस खाद्य पदार्थ का बिल लें और उसकी शिकायत सिविल सर्जन कार्यालय में आकर दें। जिला सेहत अधिकारी डा. रटौल ने मिलावटखोरी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई फूड आप्रेटर ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के अलावा पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

फूड लाइसैंस रजिस्ट्रेशन जरूरी

फूड सेफ्टी अधिकारी कमलदीप कौर ने बताया कि सभी खाद्य पदार्थ बेचने वालों को फूड सेफ्टी एक्ट लाइसैंस रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है, अगर चैकिंग दौरान खाद्य पदार्थ बेचने वालों के पास लाइसैंस या रजिस्ट्रेशन नहीं मिली तो उसकी दुकान को मौके पर ही सील किया जा सकता है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

FB पर विज्ञापन, COD पर डिलीवरी: 3 दिन में बीमारी ठीक करने का दावा करने वाली कंपनी का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Leave a Comment