मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब में पहली बार बारिश का रेड अलर्ट 2 AUG तक दिन होंगे भारी, हिमाचल में भी बिगड़े हालात, लोगों से सावधानी बरतने की करी अपील

On: July 29, 2026 2:19 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब  : पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद अब पंजाब और चंडीगढ़ में भी मौसम विभाग ने पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि वे पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों के नीचे खड़े होने से बचें। इसके अलावा जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास जाने से भी लोगों को रोका गया है। विभाग ने अगले 7 दिनों तक यानी 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है तथा लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

वहीं हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। भारी बारिश से भाखड़ा बांध और पौंग डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों बांधों में पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है, जिससे पंजाब के निचले इलाकों में भी चिंता बढ़ गई है।

उधर, हिमाचल के पठानकोट-चंबा हाईवे पर बारिश के चलते एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि परिवार घर लौटते समय हादसे का शिकार हुआ। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई जगहों पर सड़कें प्रभावित हुई हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

आपको बता दें पंजाब के अमृतसर में बीती रात हुई तेज बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जल भराव जिसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यही नहीं आपको बता दें की आने वाली 2 अगस्त तक जहां मौसम विभाग में बारिश का रेड अलर्ट का जारी किया है वहीं लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। आपको बता दें स्कूल जाने वाले बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं नौकरी पर जाने वाले लोगों को अब तकलीफों को देखना पड़ रहा है। यह नहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 2 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है जहां सिर्फ अमृतसर नहीं पूरे पंजाब में भारी बारिश होगी पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के अलर्ट के बाद लोग सतर्क हो गए हैं वहीं मौसम विभाग केंद्र ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले और अपना काम करें अगर जरूरी ना हो तो घर से बाहर न निकले।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

धनकुबेर’ निकला बिहार का एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियरः 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा, मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट, पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

Leave a Comment