मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के पठानकोट मे करीब 93 घंटे से 200 फीट ऊंचे टावर पर डटा बुजुर्ग, प्रशासन से मीटिंग से किया इनकार

On: August 29, 2026 2:35 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब नितिन : पठानकोट जिले के शाहपुरकंडी में अपनी मांगों को लेकर एक बुजुर्ग द्वारा करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ कर प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग करीब 93 घंटे से टावर पर डटा हुआ है जिस कारण प्रशासन और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। 

जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग का कहना है कि वह पिछले 34 सालों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन अभी तक उसकी मांगों का कोई सही हल नहीं निकला है। उसने कहा कि संघर्ष के दौरान उसका बेटा भी नौकरी के लिए ओवरएज हो चुका है।

मामले को लेकर प्रशासन द्वारा बुजुर्ग से बात कर उसे टावर से उतारने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, बुजुर्ग ने प्रशासन से मीटिंग करने से इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि उसकी मांगों संबंधी ठोस कार्रवाई की जाए।   

वहीं मामले संबंधी सचिव द्वारा कहा गया कि उन्हें इस मामले को लेकर पूरी जानकारी नहीं है। लंबे समय से टावर पर बैठे बुजुर्ग की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन द्वारा इस मामले का क्या हल निकाला जाता है और बुजुर्ग को सुरक्षित तरीके से टावर से नीचे कैसे लाया जाता है। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment