Amritsar Airport पर 16 यात्रियों को हिरासत में लिया, हैरान कर देगा पूरा मामला

On: October 16, 2026 2:23 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

अमृतसर नितिन : अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 यात्रियों को हिरासत में लिया गया है। दरअसल, ये सभी यात्री शारजाह (UAE) जाने वाली फ्लाइट में सफर करने के लिए पहुंचे, जिनके पास से फर्जी टिकट पाए गए। एयरपोर्ट पर पुलिसे बड़ी कार्रवाई करते हुए इन सभी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E 1427) में सफर करने पहुंचे यात्रियों की फ्लाइट में सफर से पहले टिकटों की चैकिंग हो रही थी।

इन 16 यात्रियों की टिकट सिस्टम में शो नहीं हुए, जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान 16 यात्रियों की टिकट कुछ संदेह हुआ, जिसके बाद मौके पर सभी यात्रियों की जांच शुरू की गई। इसके बाद पाया गया कि, सभी टिकटे फर्जी हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, अमृतसर से शारजाह की एक टिकट की कीमत 18 हजार रुपए करीब है।

फिलहाल सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। इन सभी 16 यात्रियों के पास  ये फर्जी टिकटे कहां से ली और  इन्हें किसने उपब्ध करवाया था, इस बारे में जांच एजेंसियां गहराई से पता लगा रही है। जांच एजेंसिया ये भी पता लगा रही है कि, इस फर्जी टिकटों के पीछे क्या कोई एजेंट या नेटवर्क काम कर रहा है। यात्रियों से पूछताछ के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी। एयरपोर्ट इंचार्ज शक कुलजीत ने जानकारी देते हुए कहा कि, इस मामले में यात्रियों के एजेंट के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

हिरास्त में लिए गए यात्रियों में जगदीप सिंह, संदीप कुमार, गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, सुरेश सिंह, अर्शदीप सिंह, राहुल, रमन कुमार, अशोक कुमार, सिमरजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, समुंदर सिंह, सुरेश कुमार, कलनदीप सिंह शामिल है। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment