झोटा समेत कई हत्याओं पर तरुण चुघ का हमला, बोले- खाकी-खादी में छिपे माफिया हों बेनकाब

On: October 16, 2026 2:12 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

चंडीगढ़ नितिन : पंजाब में लगातार हो रही हत्याओं और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने गुलजार सिंह, मोहंजीत सिंह, परविंदर सिंह झोटा और विक्रमजीत की हत्या के मामलों का हवाला देते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की।

तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि पंजाब में हत्याओं की घटनाएं हो रही हैं, पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमले किए जा रहे हैं और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार और पंजाब पुलिस की है, वे खुद अपनी जान जोखिम में डालकर नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

भाजपा नेता ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भय और असुरक्षा का माहौल गंभीर चिंता का विषय है और सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि राज्य में कानून का राज कब स्थापित होगा।

हरपाल सिंह चीमा के बयान पर भी उठाए सवाल

तरुण चुघ ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि परविंदर सिंह झोटा जब नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आगे आए थे, तो अब इस मामले में किसे बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को न्याय और सुरक्षा मिलनी चाहिए।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment