मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के जालंधर में होम्योपैथिक क्लीनिक पर फायरिंग नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध चलाई गोलियां दुकान का शटर खुला था शीशा टूटा।

On: June 22, 2026 7:19 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

जालंधर में आर्यन होम्योपैथिक क्लीनिक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दी वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी और पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात गोली चलने की घटना हुई है पास की दुकान चलाने वाली महिला ने बताया कि सुबह जब वह दुकान पर पहुंची तो वहां पुलिस मौजूद थी और एक होम्योपैथिक दवाई की दुकान बंद करवा दी गई थी उन्होंने कहा कि उन्हें गोली चलने की जानकारी नहीं है हालांकि आसपास चर्चा है की गोलियां चली है दुकान का शटर खुला था शीशा टूटा हुआ था। साथ ही दुकान चलाने वाले हरविंदर सिंह ने बताया की गोली चलने की बात सामने आ रही है यह स्पष्ट नहीं है की गोली कब चली उन्होंने कहा कि रविवार होने के कारण सभी दुकानें बंद थी और सुबह जब वह पहुंचे तो घटना का पता चला दुकान का शटर खुला था और अंदर शीशा टूटा हुआ पड़ा था।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 8 के एस एच ओ साहिल चौधरी ने बताया कि एसीपी द्वारा सूचना दी गई थी की गोली चलने की घटना हुई है जिसकी जांच की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment