मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

जालंधर के सर्जिकल काम्प्लेक्स परिसर में फैक्ट्री में लगी आग फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी 2 घंटे से लगातार डाला जा रहा पानी शार्टसर्किट की जताई जा रही आशंका

On: June 22, 2026 7:40 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

जालंधर कपूरथला रोड पर सर्जिकल परिसर के पास स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई तेज हवाओं के कारण आग और तेजी से फैल गई और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक और आसपास के लोग तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित करते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई टीमें आग बुझाने पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई।पिछले करीब 2 घंटे से दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

सर्जिकल का सामान बनाए जाने की चर्चा

फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मालिकों को दे दी गई है हालांकि इस मामले में अभी तक उनकी ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है बताया जा रहा है की फैक्ट्री में सर्जिकल सामान का निर्माण किया जाता था। वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है पुलिस के अनुसार अभी तक नुकसान का सही आकलन नहीं किया जा सका है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment