वाराणसी राजनारायण पार्क, बेनियाबाग में बनारस स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित मो. शाहिद गुड्डू मेमोरियल 9 A Side फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल में BHU ने बनारस स्पोर्टिंग क्लब को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मंत्री जी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि मा. मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से युवाओं में खेल भावना और अनुशासन बढ़ता है। बनारस की धरती खेल की धरती है और यहां के खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला
फाइनल मैच शुरू से ही कांटे का रहा। BHU ने शुरुआती बढ़त ली, लेकिन बनारस स्पोर्टिंग क्लब ने वापसी करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में BHU ने गोल कर 2-1 से जीत दर्ज की। पूरे मैच में दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
विजेता टीम को मिला सम्मान
मंत्री हंसराज विश्वकर्मा जी ने विजेता BHU टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उपविजेता बनारस स्पोर्टिंग क्लब की टीम को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नूर आलम भाई, जावेद खान, हाजी नासिर जमाल राजा आलम मुन्नी राजा फहद जमाल, अल्लू भाई आरिफ़ नोमानी जैक नूर जयराम यादव भाई, नौशाद खान व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजकों की सराहना की और स्व. मोहम्मद शाहिद उर्फ गुड्डू की स्मृति को नमन किया।










