अमृतसर के रेलवे स्टेशन के बिल्कुल सामने सुबह 4:00 बजे के करीब एक युवक की हत्या कर दी गई घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी दलबीर सिंह के अनुसार सुबह करीब 4:00 बजे 6 लोगों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था देखते ही देखते एक युवक को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बताया गया कि युवक को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि शायद सभी ने शराब पी रखी थी। यही नहीं घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमरदीप सिंह उर्फ़ ग्यानी निवासी जगदंबा कॉलोनी मजीठा रोड के रूप में हुई है घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
पैसों के लेनदेन को बताया जा रहा विवाद की वजह
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पैसों के लेनदेन को विवाद का मुख्य कारण माना जा रहा है थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कानून कार्रवाई






