मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

पंजाब के फिललौर मे महिला सब इंस्पेक्टर 20 हज़ार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, नशा आरोपी का बाइक मोबाइल देने के बदले मांगे थे पैसे परिवार ने विजिलेंस से की शिकायत।

On: June 22, 2026 6:52 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

जालंधर के फिलौर में विजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। खेलकोटे से पुलिस में भर्ती हुई इस अधिकारी ने नशा मामले में पकड़े गए एक आरोपी की बाइक मोबाइल लौटने और उसकी जल्द जमानत कराने के बदले मांगे थे पैसे।

आईए जानते हैं क्या है विस्तार से पूरा मामला

आरोपी से नशे की गोलियां बरामद की गई थी फिलहाल पुलिस ने कुछ दिन पहले नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी हैप्पी निवासी मोहल्ला चौधराइन फिल्लोर को गिरफ्तार किया था पुलिस ने उसके कब्जे से 100 से अधिक नशीली गोलियां बरामद की थी गिरफ़्तारी के समय वह मोटरसाइकिल पर सवार था और उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया था। यही नहीं आपको बता दें सामान लौटाने के बदले मांगी थी ₹20000 की रिश्वत। बेटे की गिरफ्तारी के बाद मां राजरानी फिल्लोर पुलिस थाने पहुंची उन्होंने सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर से अनुरोध किया कि उनके बेटे को जेल भेज दिया गया है लेकिन उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल उन्हें वापस कर दी जाए इन्हें किसी एफाईआर में शामिल नहीं किया गया था आरोप है कि इसके बदले में सब इंस्पेक्टर ने 25000 रुपए की घूस मांगी थी। अब आपको बताते हैं की ₹20000 में तय हुआ था सौदा राजा रानी ने महिला पुलिस अधिकारी को ₹1000 एडवांस दिए और मामला ₹20000 में निपटने की बात कही इस पर अमनदीप कौर सहमत हो गई। सब इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि शेष राशि मिलने के बाद वह न केवल सामान को लौटा देगी बल्कि आरोपी की कोर्ट से जल्द जमानत कराने में भी मदद करेगी।

परिवार ने परेशान हो विजिलेंस से करी शिकायत

राजरानी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर रिश्वत की रकम के लिए उन्हें दिन में कई बार फोन करती थी महिला अधिकारी के इस व्यवहार से परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के उच्च अधिकारियों से कर दी जिसके तुरंत बाद विजिलेंस टीम ने थाने के अंदर ही सब इंस्पेक्टर को दबोच लिया। यही नहीं आपको यह भी बताएं की शिकायत के बाद डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने फिल्लोर थाने के बाहर जाल बिछाया जैसे ही राजरानी ने थाने के अंदर जाकर महिला सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को केमिकल लगे ₹20000 दिए तभी टीम ने रविवार को उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल विभाग मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है और आपको यह भी बता दें कि इस तरह के मामले कहीं ना कहीं पंजाब पुलिस पर एक सवालिया निशान खड़ा करते हैं कि क्या अब हर अधिकारी पैसे या घूस लेकर ही करेगा काम। अपराधियों की मदद जैसा गलत काम करने के लिए अब अधिकारी अपनी वर्दी दाओ पर लगाने को त्यार हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर में फिरौती फायरिंग के आरोपी तीन शूटर गिरफ्तार विदेश में बैठे घनश्यामपुरिया गैंग से जुड़े हैं पेट्रोल पंप लूट सहित 6 मामला का हुआ खुलासा

पंजाब गवर्नर के काफिले में घुसी इनोवा एंबुलेंस टकराई एक महिला समेत दो घायल लुधियाना में वीआईपी लेन से गुजर रहे थे गर्वनर

अब फिर एक बार पंजाब दौरे परआएंगे केजरीवाल, मांझा वह शहरी क्षेत्रों पर होगा फॉक्स एक शाम शिव के नाम कार्यक्रम में होंगे शामिल।

पंजाब के लुधियाना में निहंगों ने शिवसेना अध्यक्ष की गाड़ी रोकी, शीशा तोड़ा नरेबाज़ी की, टंडन बोले मुझ पर जानलेवा हमला किया गया।

अमृतसर स्तिथ गोल्डन टेंपल पहुंचे सिरसा के सिख बच्चे की मौत, फ्री बस सेवा का कर रहा था इंतजार,एसजीपीसी ने जताया शोक।

अमृतसर में 24 जून को लगेगा प्लेसमेंट कैंप 10वीं 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अफसर नामी कंपनियों में नौकरी का ऑफर

Leave a Comment