मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

नवादा शहर में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी

On: June 1, 2026 8:31 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार के नवादा शहर में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग बच्ची ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई कथित घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद उसकी मां और अन्य परिजन बच्ची को लेकर नगर थाना पहुंचे। जहां पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। शिकायत में एक व्यक्ति पर बच्ची के साथ गलत कार्य करने का आरोप लगाया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नवादा नगर थाना की पुलिस ने तत्काल कांड दर्ज कर लिया है।

पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि, घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके। पीड़िता नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस और प्रशासन द्वारा कानूनी प्रावधानों के तहत उसकी गोपनीयता बनाए रखी जा रही है।

नवादा नगर थाना पुलिस ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर थाना पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी। फिलहाल मामले की हर बिंदु पर गंभीरता से जांच की जारी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों की फीस में 5 प्रतिशत से अधिक वृद्धि पर रोक, लाखों अभिभावकों को बड़ी राहत: विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल

नगर निगम अमृतसर ने लॉरेंस रोड स्थित बिजली पहलवान मंदिर के बाहर से अतिक्रमण हटाया, दोबारा कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026: वीणा मानवी व प्रिया किन्नर सहित 14 का नामांकन रद्द, प्रशांत किशोर-नीरज सिन्हा सहित 26 प्रत्याशियों का पर्चा सही

जवाहर नवोदय विद्यालय, भीलोवाल में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, जबकि परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु और तारागढ़ के सरकारी स्कूलों का किया दौरा,कहा, शिक्षा क्षेत्र में सुधारों के कारण पंजाब देश में शीर्ष स्थान पर पहुंचा

अमृतसर में भतीजे को किडनैप करने दौड़ी बुआ, स्कूल से आते वक्त पीछे पड़ी, बैग चप्पल छोड़ भागा भतीजा वीडियो में बताया जा रहा कहां छुपा था

Leave a Comment