उत्तर प्रदेश मे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत

On: October 16, 2026 4:39 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

एटा/कासगंजः उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बृहस्पतिवार को खेत में काम करते समय अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, उसकी 11 वर्षीय बेटी और महिला का देवर शामिल हैं। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना सहावर थाना क्षेत्र के नगला माधव गांव के पास हुई, जहां रामवती (36), उसकी बेटी कशिश (11) और देवर नीरज (35) खेत में काम कर रहे थे कि तभी वे अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद परिजन तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के अनुसार तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment