आज का राशिफल 16 अक्टूबर 2026,जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

On: October 16, 2026 4:29 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल है। पैसा उधार पर देने से पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। प्रेमी के साथ समय बिताने को मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापारियों को काम और परिवार के बीच तालमेल बनाकर बनाकर चलने की ज़रूरत है। अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। खुद का काम करने वालों को नए मौके मिल सकते हैं। तले-भुने खाने से परहेज़ करें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में पिताजी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। ज़रूरी दस्तावेज़ो को संभालकर रखें। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। माताजी की सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। सिंगल जातक किसी खास से अपने दिल की बात बोल सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। बदलते मौसम के चलते सेहत पर असर हो सकता है, ख्याल रखें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है। संतान के कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। काम की तलाश कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैसों का निवेश करने वालों को सावधान रहने की ज़रूरत है। बदलते मौसम के चलते गले में दर्द हो सकता है, ठंडे चीज़ों का सेवन न करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वालों की समाज में तारीफ हो सकती है। सहकर्मी काम में मदद के लिए आगे आ सकते हैं। किसी के भी झगड़े में दखल ने दें। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सफल साबित हो सकती है। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। घर खर्च बढ़ सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापारियों को थोड़े तनाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सूझबूझ से काम लेने पर हल निकल सकता है। परिवार में आपके विवाह को लेकर बातचीत हो सकती है। आज ज्यादा स्क्रीन इस्तेमाल करने से सिरदर्द हो सकता है, इसलिए सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। घर पर अचानक से मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बन सकता है। युवाओं को अपनी पसंद की कंपनी में काम मिल सकता है। देर रात जागने से बचें, सेहत पर असर हो सकता है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। संतान को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कमर में दर्द हो सकता है, किसी भी प्रकार का भारी सामान न उठाएं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment