पंजाब नितिन : कनाडा के OSAP (Ontario Student Assistance Program) मामले में GB Reality के मालिक गुरिंदर सिंह भट्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार उन पर धोखाधड़ी के आरोप लगाने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने माफी मांगी है और आरोप लगाने वाली सोशल मीडिया पोस्ट हटा दी है। बता दें कि कुछ समय पहले कनाडा में निजी कॉलेजों, विदेशी शिक्षा कार्यक्रमों और विद्यार्थियों से जुड़े मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं। इसी दौरान गुरिंदर सिंह भट्टी और उनकी कंपनी GB Reality को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया गया था कि विद्यार्थियों को विदेश भेजने के दौरान उनसे किए गए वादे पूरे नहीं हुए, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं अब खबर सामने आई है कि गुरिंदर सिंह भट्टी और संबंधित संस्थान को लेकर आरोप लगाने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने सोशल मीडिया पर सांझा की गई अपनी पोस्ट हटा दी हैं।संबंधित पोस्ट में कथित तौर पर स्वीकार किया गया कि उनके द्वारा पेश की गई जानकारी से गलत छवि बन सकती थी।










