मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

अमृतसर मे विघायक डॉ अजय गुप्ता ने मजीठ मंडी, दाल मंडी की सड़के बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

On: June 18, 2026 1:49 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज मजीठ मंडी,दाल मंडी की सड़के बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि 2 दिन पहले पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन द्वारा मजीठ मंडी, अमृतसर में एक व्यापार मिलनी का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मजीठ मंडी के व्यापारियों तथा इंडो फॉरेन चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया था ।

 विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों ने अपने कारोबार से संबंधित विभिन्न समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन्हें ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया था । जिस पर आज मात्र 2 दिन बाद व्यापारियों  की मांग पर सड़के बनवाने के कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट भी उपलब्ध करवाई जा रही है। व्यापारियों की मांग पर इन क्षेत्रों में पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मीटिंग दौरान व्यापारियों ने जो भी समस्याएं बताई थी,उनका हल करवाया जा रहा है।

 विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि मजीठ मंडी व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने अब तक जो भी मांग उनके समक्ष रखी है, उसे पहल के आधार पर हल करवाया जाता है। मजीठ मंडी एशिया की सबसे पुरानी और बड़ी मंडी है। इस अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह आहलूवालिया, पार्षद विक्की दत्ता, मजीठ  मंडी व्यापारिक एसोसिएशन के प्रधान अनिल मेहरा,इंडो फॉरेन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष  बी.के. बजाज, व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारी, आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स मोनिका लंबा,मन्नू कुमार, रमेश बिट्टा और क्षेत्र के व्यापारिक लोग मौजूद थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

एस.आई.आर.-2026 के तहत बी.एल.ओ. प्रशिक्षण अभियान जारी,हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा : उपायुक्त

गयाजी में 45 लाख लूटने के 2 आरोपी एनकाउंटर में जख्मी, लूटा गया सोना बरामद, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे अपराधी

थाना चोलापुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान शस्त्र एवं कारतूस की बिक्री करने वाले 07 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया

17 जून 2026 को जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर में प्लेसमेंट कैंप किया जायेगा आयोजित, 10वी से स्नातक तक के अभ्यार्थी ले सकेंगे भाग

एस.आई.आर. प्रक्रिया को त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के लिए बी.एल.ओ. का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित

अमृतसर मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा ”हर शुक्रवार डेंगू ते वार” अभियान के तहत हॉट स्पॉट क्षेत्रों में जाकर एंटी लार्वा गतिविधियों के साथ ही आम जनता को किया जागरूक

Leave a Comment