मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिहार के सभी छात्र-छात्राएं बनवाले अपना आईडी कार्ड, वर्ना नहीं दे सकेंगे मैट्रिक व इंटर की वार्षिक बोर्ड परीक्षा

On: June 18, 2026 4:03 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी ने वर्ष 2027 में होने वाली वार्षिक मैट्रिक व इंटर बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया है। बीएसईबी ने स्पष्ट किया है कि अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी कार्ड बनवाना अनिवार्य है। जिन छात्रों की अपार आईडी 30 जून 2026 तक नहीं बनेगी, उन्हें बिहार बोर्ड परीक्षा 2027 के पंजीकरण से वंचित होना पड़ सकता है।

बीएसईबी के निर्देशानुसार, आगामी सभी परीक्षाओं के पंजीयन, सूचीकरण और परीक्षा आवेदन के दौरान विद्यालय का यू-डाइस प्लस कोड और छात्र की अपार आईडी दर्ज करना अनिवार्य होगा। यदि छात्र की अपार आईडी नहीं होगी तो उसका ऑनलाइन पंजीकरण पूरा नहीं हो सकेगा और वह परीक्षा फॉर्म भी नहीं भर पाएगा। बीएसईबी के द्वारा जारी पत्र के बाद राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी यानी डीईओ ने भी अपने-अपने जिले के सभी हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही, अभिभावकों से भी समय रहते अपने बच्चों की अपार आईडी कार्ड बनवाने की अपील की गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी जिलों के डीईओ को निर्देश दिया है कि वे हाई स्कूलों एवं इंटर कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर अपार आईडी निर्माण की प्रगति की समीक्षा करें। जिन छात्रों की अपार आईडी अब तक नहीं बनी है, उनका पंजीकरण इस वर्ष 30 जून तक हर हाल में पूरा कराया जाए। ताकि, कोई भी छात्र-छात्राएं 2027 में होने वाली मैट्रीक व इंटर की वार्षिक परीक्षा से वंचित न रह सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के प्रशांत किशोर, जक्कनपुर थाना पहुंच कर किया विरोध

तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी से गरमाई बिहार की सियासत, ’बिहारी बाबू’ ने सम्राट सरकार को घेरा, तेजप्रताप की जेल से रिहाई पर गुस्से में छात्र

बिहार का बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026: बांकीपुर में वोटिंग खत्म, कुल 34.16 प्रतिशत हुआ वोटिंग, 3 अगस्त को आएगा चुनाव परिणाम

Sawan Shivling Puja Vidhi: सावन में ऐसे करें शिवलिंग का पूजन, महादेव की बरसेगी असीम कृपा, जाने सही विधि और सामग्री

Heavy Rain Alert : 15 राज्यों में IMD का भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, पहाड़ी इलाकों में बड़ी मात्रा मे भूसंकलन और जलभराव का खतरा

10 साल की सज़ा और 10 करोड रुपए जुर्माना, लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पारित होने के बाद लिया गया फैसला, जानिए बिल से जुड़ी बड़ी बातें

Leave a Comment