पंजाब पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संबंधित एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद करते हुए 8 तस्करो को हिरासत मे ले लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने अपने ट्विटर पर साझा करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कुछ ऑपरेटिव के संपर्क में थे जो अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल है। इसी के साथ आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है यही नहीं पुलिस के अनुसार बरामद हथियारों को आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने की साजिश रची गई थी। इनका इस्तेमाल रंगदारी, वसूलने, हिंसक वारदातों को अंजाम देने और अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में किया जाना था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क सीमा पार से हथियारों की तस्करी कर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश करना था।.

अलग-अलग एफ.आई.आर दर्ज मामले में अमृतसर के एयरपोर्ट थाना, सदर थाना और छेयाठा थाना में अलग-अलग एफ. आई. आर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि इसके अन्य सदस्यों और सहयोगियों की पहचान की जा सके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस ग्रुप के माध्यम से और कितने हथियार पंजाब में पहुंच गए हैं।
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हो रही कार्रवाई मे पंजाब पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार तस्करी सीमा पार से होने वाली तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।









