मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर में प्रवासी मजदूर से बदसलूकी, 10 दिनों तक बंधक बनाकर करवाया…

On: August 21, 2026 1:24 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

अमृतसर (नितिन)- अमृतसर में एक प्रवासी मजदूर को कथित तौर पर बंधक बनाकर करीब 10 दिनों तक काम करवाने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी महेश सिंह को पुलिस और उत्तर प्रदेश-बिहार वेलफेयर परिषद, पंजाब के पदाधिकारियों के प्रयासों से मुक्त करवाया गया। परिषद के अनुसार, मजदूर को काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाया गया था।

महेश सिंह पिछले करीब 25 वर्षों से अमृतसर में रहकर निर्माण मजदूरी करते हैं। 7 अगस्त 2026 की सुबह वह रोजाना की तरह शर्मा चौक में मजदूरी की तलाश में गए थे। वहां मौजूद अन्य मजदूरों के अनुसार, दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और मजदूरी के लिए अपने साथ चलने की बात कहकर महेश को अपने साथ ले गए।

शाम तक महेश के वापस न लौटने पर उनके मकान मालिक ने फर्रुखाबाद में उनके बेटे विपिन कुमार को सूचना दी। विपिन 11 अगस्त को अमृतसर पहुंचे और पिता की तलाश शुरू की। साथी मजदूरों से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने थाना सी डिवीजन, गिलवाली गेट में शिकायत दी। शुरुआती स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई न होने पर विपिन ने परिषद के क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रकाश से संपर्क किया। इसके बाद परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मामला पुलिस के सामने उठाया। पुलिस के प्रयासों के बाद महेश सिंह को अमृतसर जिले के एक गांव से कथित बंधक स्थिति से मुक्त करवाया गया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर जिले में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी -बीती शाम तक 35,766 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, पटना से नालंदा, रोहतास, भागलपुर, कटिहार-वैशाली तक जुड़े तार

पराली के उचित प्रबंधन के लिए 16 हजार से अधिक मशीनों की खरीद; किसानों को 183 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी: प्रभबीर सिंह बराड़

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठे सवालों का जवाब जरूरी, 13 करोड़ से अधिक नामों के मामले में सुप्रीम कोर्ट करे जांच- इन्तेखाब आलम

₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, जियोफाइनेंस ने लॉन्च किया जियोसिल्वर

Leave a Comment