मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

UP के इन 44 नेताओं को मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट, चुनाव से पहले योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

On: August 21, 2026 1:20 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

नेशनल ( nitin) : उत्तर प्रदेश में आने वाले चुनावों से पहले योगी सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव समेत 44 प्रमुख नेताओं की सुरक्षा को लेकर बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने की तैयारी की है। इन 44 नेताओं के लिस्ट में कुछ चुनिंदा विधायक भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा मुख्यालय ने करीब 10 लाख रुपये की लागत से विशेष बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

इन मंत्रियों को भी मिलेगी जैकेट

सुरक्षा जरूरतों के आकलन के बाद योगी सरकार के 11 मंत्रियों को भी बुलेटप्रूफ जैकेट देने का फैसला किया गया है। इनमें मंत्री संजय निषाद और नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। वहीं, विपक्ष और अन्य प्रमुख नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव के अलावा संगीत सोम और सुरेश राणा को भी इस सूची में शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा श्रेणी और संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जैकेट उपलब्ध कराई जा रही हैं।

रैलियों और रोड शो को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेताओं की जनसभाओं, रैलियों और रोड शो का सिलसिला बढ़ने की संभावना है। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां संभावित खतरों का आकलन कर रही हैं।

राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर एहतियाती कदम के तौर पर नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। इसका उद्देश्य किसी संभावित हमले या अप्रिय घटना की स्थिति में नेताओं की सुरक्षा को और मजबूत करना है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश आयुष विभाग जाँच के दायरे में, प्रमुख सचिव आयुष पर हो सकती है कार्यवाही.

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर जिले में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी -बीती शाम तक 35,766 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, पटना से नालंदा, रोहतास, भागलपुर, कटिहार-वैशाली तक जुड़े तार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उठे सवालों का जवाब जरूरी, 13 करोड़ से अधिक नामों के मामले में सुप्रीम कोर्ट करे जांच- इन्तेखाब आलम

₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, जियोफाइनेंस ने लॉन्च किया जियोसिल्वर

Leave a Comment