मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर जिले के एक गांव में पंचायत ने नया फरमान जारी किया,अब एक ही गांव के दो परिवार आपस मे नहीं कर सकेंगे रिश्ता,शहर और हर तरफ हो रही फरमान की चर्चा

On: July 29, 2026 1:38 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर : जिले के एक गांव की पंचायत ने नया फरमान जारी किया है। राजासांसी विधानसभा क्षेत्र के बोपाराय कलां गांव में पंचायत ने गांव की सदियों पुरानी मान्यताओं, परंपराओं और भाईचारे को बनाए रखने के लिए एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। बोपाराय कलां के सरपंच शीशपाल सिंह ने साफ कर दिया है कि अगर गांव का कोई भी लड़का या लड़की आपस में शादी करता है, तो उन्हें गांव में बिल्कुल भी रहने नहीं दिया जाएगा।

सरपंच शीशपाल सिंह ने आगे कहा कि गांव के बेटे-बेटियों को भाई-बहन का दर्जा दिया जाता है। एक ही गांव में शादी करना गांव के मेलजोल और सामाजिक ढांचे के खिलाफ माना जाता है। ऐसी घटनाओं से गांव का माहौल खराब होता है और परिवारों के बीच तनाव बढ़ता है। यह फैसला गांव के भाईचारे को बनाए रखने के लिए लिया गया है। पंचायत का मानना ​​है कि इस फैसले से युवा पीढ़ी को गांव के नैतिक मूल्यों और परंपराओं को बनाए रखने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर सरपंच शीशपाल सिंह के अलावा मुख्तार सिंह पंच, गुरप्रीत सिंह पंच, हीरा सिंह पंच, पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह, सुखदीप सिंह, अमनदीप सिंह, सतपाल सिंह, इकबाल सिंह, सरबजीत सिंह शमेत व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

कहीं व्लादिमीर पुतिन से न कह देते ’व्याकुल मत हो’, बीआरआईसीएस सम्मेलन में सम्राट चौधरी को नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी यादव का तंज

Leave a Comment