लखनऊ – आलमबाग, कृष्णा नगर पुलिस ने सोमवार रात्रि घर के बाहर टहल रहे युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपित को बुधवार को गिरफ्तार कर घटना में उपयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया।
कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पी.के.सिंह ने बताया कि जानलेवा हमला करने वाले आरोपित अशोक कुमार पुत्र स्व बाबूलाल निवासी जाफरखेड़ा थाना कृष्णानगर को बुधवार दोपहर कन्नौसी रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से हमले में उपयोग चाकू बरामद कर लिया गया है जिसके के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।
आरोपित ने सोमवार रात्रि करीब 11:30 बजे मोहल्ले में रहने वाला युवक अभय कुमार पुत्र भरत कुमार की गर्दन पर द्वेष भावना से चाकू से हमला कर लहूलुहान करते हुए मौके से फरार हो गया था । घायल के भाई की शिकायत पर प्राणघाती हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपित का तलाश किया जा रहा था। जिसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।












