मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Punjab : 108 साल की बुजुर्ग महिला की अंतिम विदाई पर परिवार ने डाला भांगड़ा, चलाए पटाखे

On: August 27, 2026 5:05 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब ( नितिन ) : पंजाब के फाजिल्का से एक बेहद अनोखा और दिल को छू लेने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक परिवार ने अपनी 108 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मृत्यु पर शोक मनाने के बजाय उनकी लंबी और खुशहाल जिंदगी का जश्न मनाया। गुरुवार को जब बुजुर्ग महिला ने अंतिम सांस ली, तो परिजनों ने उनकी अंतिम यात्रा को एक उत्सव का रूप दे दिया। घर से लेकर श्मशान घाट तक पूरे रास्ते ढोल-नगाड़े बजाए गए, पटाखे फोड़े गए और परिवार के सदस्यों ने जमकर भांगड़ा डाला।

बुजुर्ग महिला ने अपने जीवनकाल में न सिर्फ बच्चों और पोते-पोतियों को देखा, बल्कि अपने परिवार की चौथी पीढ़ी (परपोते-परपोतियों) को भी अपनी गोद में खिलाया। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने पर परिवार ने आंसू बहाने के बजाय उनकी पूर्ण और सफल जीवन यात्रा का सम्मान करने का फैसला किया और परिवार ने भी इसी परंपरा को निभाते हुए अपनी परदादी को एक यादगार और सम्मानजनक विदाई दी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Ludhiana में दिनदहाड़े कार लूट, 5 बदमाशों ने चालक को सड़क पर फेंका; पुलिस ने किया 3 को काबू

लुधियाना मे फिर कहंदें धक्का देके भज्ज गया! हवालातियों को पेशी पर ले जाते समय पुलिस की घोर लापरवाही आई सामने

लुधियाना मे पत्नि की बीमारी दूर करने के नाम पर बड़ी ठगी, आरोपी बाबा का खुला ऐसे राज

लुधियाना शहर की मशहूर ज्वैलरी शॉप में चोरी, ग्राहक बनकर आए युवकों ने बड़ी सफाई से उड़ाई चेन

लुधियाना के समराला चौक के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कोडा कार ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम

सनसनीखेज: लुधियाना में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, ISI को CCTV का लाइव एक्सेस देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment