मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लुधियाना शहर की मशहूर ज्वैलरी शॉप में चोरी, ग्राहक बनकर आए युवकों ने बड़ी सफाई से उड़ाई चेन

On: August 28, 2026 5:17 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब लुधियाना (नितिन): बाबा थान सिंह चौक पर स्थित एक प्रसिद्ध ज्वैलरी शॉप में ग्राहक बनकर आए दो शातिर युवकों द्वारा बड़ी ही सफाई से चांदी की चेन चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक दुकानदार को बातों में उलझाकर चेन मुट्ठी में दबाकर रफूचक्कर हो गए। पूरी वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछा दिया है।

दुकान के मालिक दलजीत सिंह ने बताया कि बीते 27 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे दो युवक उनकी दुकान ‘अमृती ज्वैलर्स’ पर पहुंचे। दोनों का पहनावा और हाव-भाव ऐसा था मानो वे कोई पक्की खरीदारी करने आए हों। युवकों के कहने पर दुकानदार ने उनके आगे देखने के लिए चांदी की 8 चेन निकाल कर रख दीं। दोनों काफी देर तक तरह-तरह के डिजाइन देखते रहे और फिर ‘पसंद नहीं आया’ कहकर दुकान से बाहर चले गए। उनके जाते ही जब दुकानदार ने सामान समेटते हुए गिनती की, तो ट्रे में से एक चांदी की चेन गायब थी।

शक होने पर जब दुकानदार ने तुरंत अपनी दुकान के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो दोनों शातिरों की पूरी करतूत सामने आ गई। फुटेज में साफ दिखा कि लाल रंग की शर्ट पहने एक युवक ने दुकानदार से बातचीत के दौरान नजरें चुराकर बेहद तेजी से एक चेन उठाई और अपनी मुट्ठी में भींच ली। फुटेज में यह भी साफ नजर आ रहा है कि चेन चुराने वाले युवक के हाथ पर एक खास टैटू बना हुआ है। इसके बाद दोनों बिना कुछ खरीदे आराम से दुकान से निकल गए।

वारदात का पता चलते ही पीड़ित दुकानदार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर सूचना दी। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी एएसआई जोगिंदर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि दुकान के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। फुटेज में दिख रहे हुलिए और हाथ के टैटू के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर चोरी की गई चांदी की चेन बरामद कर ली जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Ludhiana में दिनदहाड़े कार लूट, 5 बदमाशों ने चालक को सड़क पर फेंका; पुलिस ने किया 3 को काबू

लुधियाना मे फिर कहंदें धक्का देके भज्ज गया! हवालातियों को पेशी पर ले जाते समय पुलिस की घोर लापरवाही आई सामने

लुधियाना मे पत्नि की बीमारी दूर करने के नाम पर बड़ी ठगी, आरोपी बाबा का खुला ऐसे राज

लुधियाना के समराला चौक के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कोडा कार ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम

सनसनीखेज: लुधियाना में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, ISI को CCTV का लाइव एक्सेस देने वाला आरोपी गिरफ्तार

पंजाब मे बुरी संगत और नशे की लत का कथित फायदा उठाकर नाबालिग का शोषण, पुलिस ने दर्ज किया केस

Leave a Comment