मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Ludhiana में दिनदहाड़े कार लूट, 5 बदमाशों ने चालक को सड़क पर फेंका; पुलिस ने किया 3 को काबू

On: August 28, 2026 5:32 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब लुधियाना (नितिन): महानगर के चूहरपुर इलाके के पास दो बाइकों पर सवार एक महिला समेत 5 शातिर बदमाशों द्वारा हथियार व जबरन धक्के के बल पर एक कार चालक को नीचे फेंककर उसकी i10 कार छीनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई i10 कार और पीड़ित का छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल एक महिला समेत 2 अन्य साथी फरार हैं।

पुलिस को दिए बयानों में कुणाल ने बताया कि बीते 26 अगस्त  को वह अपनी सफेद रंग की आई-10 (i-10) कार संख्या HR-13-2576 में सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में बटाला अपनी बुआ के घर जा रहा था। जब वह गांव चूहरपुर के पास लाडियां खुर्द कट पर पहुंचा, तभी 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब 5 लोगों (जिनमें एक महिला भी शामिल थी) ने अपनी बाइकें अचानक कार के आगे अड़ा दीं और जबरन गाड़ी रुकवा ली। दो बदमाशों ने तेजी से आकर कार की खिड़की खोली और पीड़ित को धक्के मारते हुए जबरन गाड़ी से बाहर सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित की i-10 कार और उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस ने नाकाबंदी कर मामले की गहन तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर गिरोह के 3 आरोपियों को काबू कर लिया। जिनकी पहचान पारस, रवि और बलराम के रूप में हुई है। जबकि कार्तिक और किरणदीप कौर अभी फरार है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर छीनी गई i-10 कार और पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये वारदात पारिवारिक रंजिश के चलते हुई है फिलहाल जांच की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

लुधियाना मे फिर कहंदें धक्का देके भज्ज गया! हवालातियों को पेशी पर ले जाते समय पुलिस की घोर लापरवाही आई सामने

लुधियाना मे पत्नि की बीमारी दूर करने के नाम पर बड़ी ठगी, आरोपी बाबा का खुला ऐसे राज

लुधियाना शहर की मशहूर ज्वैलरी शॉप में चोरी, ग्राहक बनकर आए युवकों ने बड़ी सफाई से उड़ाई चेन

लुधियाना के समराला चौक के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कोडा कार ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम

सनसनीखेज: लुधियाना में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, ISI को CCTV का लाइव एक्सेस देने वाला आरोपी गिरफ्तार

पंजाब मे बुरी संगत और नशे की लत का कथित फायदा उठाकर नाबालिग का शोषण, पुलिस ने दर्ज किया केस

Leave a Comment