राष्ट्रीय ( नितिन ) : रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है, जिसके कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया है। त्योहार की छुट्टियां शुरू होते ही दिल्ली और नोएडा के आस-पास रहने वाले लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए निकल पड़े हैं। इसके साथ ही, बाजारों में त्योहार की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के चलते सड़कों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव देखा जा रहा है।
लाल कुआं से डासना तक थम गई रफ्तार
एक्सप्रेसवे पर शाम ढलते ही स्थिति बेहद खराब हो गई, जहां लाल कुआं से लेकर डासना तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। स्थिति यह है कि गाड़ियां पिछले 5-6 घंटे से एक्सप्रेसवे पर रेंग रही हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के साथ-साथ नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले कई अन्य मुख्य मार्ग भी इस भीषण जाम की चपेट में हैं। गाजियाबाद के आउटर एरिया यानी डासना कट पर भी हजारों वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे हैं।

पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
बढ़ते ट्रैफिक और जाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि त्योहार के चलते लाल कुआं क्षेत्र में ट्रैफिक का अत्यधिक दबाव है। यातायात को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस मौके पर मुस्तैद है और ट्रैफिक को मैनेज किया जा रहा है। यात्रियों की मदद के लिए पुलिस ने ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9643322904 भी जारी किया है।
जाम से बचने के लिए इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल
यदि आप भी इस मार्ग से यात्रा करने वाले हैं, तो मुख्य मार्ग के जाम से बचने के लिए प्रशासन द्वारा सुझाए गए इन वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर सकते हैं:






