मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

NHAI के नाले द्वारा आ रहे गंदे पानी के कारण दर्जनों परिवार घरों में रहने को मजबूर

By ENN
On: August 4, 2026 3:40 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy


लखनऊ – सरोजिनी नगर स्थित बोटिंग क्लब तालाब, छठ पूजा स्थल में NHAI के नाले से लगातार आ रहे गंदे पानी से वहां के निवासियों के आवागमन का रास्ता पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिस कारण दर्जनों परिवारों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विषैले जीव जंतुओं के डर से लोग रातें जाग कर गुजार रहे हैं। ज्ञात हो कि इस विषय पर SDM सरोजिनी नगर, एसीपी कृष्णा नगर, पी डी NHAI नकुल प्रकाश वर्मा, नगर निगम जोन 8 के जोनल अधिकारी सभी को उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा द्वारा ज्ञापन के माध्यम से लगभग दो माह से पूर्व सूचित किया जा चुका है और दर्जनों बार टेलीफोनिक वार्ता होने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

छठ पूजा स्थल का पूरा रास्ता बह गया है। जिसमें लगभग 20 हजार जनता जो यहां पूजा करते है प्रभावित हो रहा है। यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो इन परिवारों में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल्द उचित कार्यवाही नहीं होने पर व्यापार मण्डल के साथ मिलकर जिम्मेदार विभागों के सक्षम अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment