पंजाब ( नितिन ) : ED ने पंजाब सरकार के दो IAS अधिकारियों को समन भेजा है। ED ने पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को 31 अगस्त और IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को 27 अगस्त के लिए नया समन जारी किया है। दोनों IAS अधिकारियों को तय तारीखों पर जालंधर में ED के ज़ोनल ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया है। कंवलप्रीत बराड़ पहले 18 अगस्त को ED के सामने पेश हो चुकी हैं और अब उन्हें मामले से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज़ लाने के लिए कहा गया है।
जानकारी अनुसार संटेक सिटी और अल्ट्स स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उक्त अधिकारियों को समन जारी किया है। ED ने पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को 31 अगस्त और IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को 27 अगस्त को जालंधर स्थित ED के जोनल कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

ED की ओर से जारी समन के मुताबिक दोनों अधिकारियों से मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को लेकर पूछताछ की जा सकती है। जांच एजेंसी इस मामले में जमीन, बिल्डिंग प्रोजेक्ट और उससे जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन की विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।










