मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा में इन चीजों को रखना न भूलें, नवरात्रि में माना जाता है खास महत्व

On: October 11, 2026 4:28 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

Shardiya Navratri 2026 Puja Samagri List : सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का बहुत खास महत्व है। यह पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना को समर्पित है। इन नौ दिनों में भक्त माता रानी की विधि-विधान से पूजा करते हैं, घरों में घटस्थापना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान  पूजा स्थल को साफ-सुथरा रखना और पूजा की जरूर सामग्री पहले से तैयार करना शुभ माना जाता है। कुछ ऐसी वस्तएं भी हैं, जिन्हें मां दुर्गा की पूजा में विशेष स्थान दिया जाता है। तो आइए जानते हैं कि नवरात्रि में पूजा  के समय किन चीजों को अपने मंदिर में  रखन चाहिए ऐर उनका क्या धार्मिक महत्व है। 

मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर

नवरात्रि की पूजा के लिए सबसे पहले मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर को साफ स्थान पर स्थापित करें। माता रानी के नौ स्वरूपों की आराधना इन नौ दिनों में विशेष रूप से की जाती है। पूजा स्थल पर माता की तस्वीर रखने से भक्तों को श्रद्धापूर्वक पूजा करने में सुविधा होती है। प्रतिमा स्थापित करते समय स्थान की स्वच्छता का ध्यान रखें।

कलश और नारियल

नवरात्रि में घटस्थापना का विशेष महत्व माना जाता है। इसके लिए मिट्टी या धातु का कलश, जल, आम या अशोक के पत्ते और नारियल जैसी सामग्री रखी जाती है। कलश को शुभता और मंगल का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में विधि के अनुसार घटस्थापना की जाती है। इसकी विधि परिवार की परंपरा और प्रचलित धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

लाल चुनरी और लाल फूल

मां दुर्गा की पूजा में लाल रंग का विशेष महत्व माना जाता है। भक्त माता रानी को लाल चुनरी, लाल फूल और लाल वस्त्र अर्पित करते हैं। धार्मिक परंपरा में लाल रंग को शक्ति, ऊर्जा और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। पूजा के लिए ताजे फूलों का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment