📅 शनिवार, 28 नवंबर 2026 🕒 07:57:48 AM (IST)
न्यूज़

हर जिले में बनेगा स्किलिंग एंड एम्प्लॉयमेंट जोन, विदेश में भी मिलेगा रोजगार

🕒 प्रकाशित: 27-11-2026, 05:18 PM
📍 समाचार स्थान: Gonda, Uttar Pradesh, India
हर जिले में बनेगा स्किलिंग एंड एम्प्लॉयमेंट जोन, विदेश में भी मिलेगा रोजगार - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
गोण्डा : मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रत्येक जनपद में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्किलिंग एंड एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित किया जा रहा है। यहां दसवीं, बारहवीं, स्नातक और परास्नातक युवाओं की योग्यता के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। जो युवा जापान और जर्मनी जाना चाहेंगे, उन्हें सरकार अपने खर्च पर संबंधित भाषाओं का प्रशिक्षण दिलाकर विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। उन्होंने बाराबंकी-बहराइच चार लेन एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर के लिए भारत सरकार द्वारा सात हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति, गोंडा-लखनऊ मार्ग के चौड़ाकरण, जरवल रोड के पास घाघरा नदी पर चार लेन पुल, अयोध्या-बलरामपुर-श्रावस्ती कॉरिडोर और गोरखपुर-शामली-पानीपत इकोनॉमिक कॉरिडोर, रुपईडीहा में लैंड पोर्ट और औद्योगिक लॉजिस्टिक कॉरिडोर के विकास के साथ कतर्नियाघाट और चित्तौरा झील को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने का भी उल्लेख किया।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।