📅 गुरुवार, 26 नवंबर 2026 🕒 08:38:14 PM (IST)
अपराध

मेडिकल करवाने अस्पताल पहुंचा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, दीनानगर पुलिस में मचा हड़कंप

🕒 प्रकाशित: 26-11-2026, 09:45 AM
📍 समाचार स्थान: Gurdaspur, Punjab, India
मेडिकल करवाने अस्पताल पहुंचा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, दीनानगर पुलिस में मचा हड़कंप - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें

गुरदासपुर (नितिन): दीनानगर पुलिस की हिरासत से एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोपी को मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल सिंघोवाल ले जाया गया था, जहां वह मौका देखकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान जोए पुत्र राजू निवासी अवांखा के रूप में हुई है।

News Image 1

जानकारी के अनुसार, थाना दीनानगर में दर्ज मुकदमा नंबर 342, दिनांक 24 नवंबर 2026 के तहत आरोपी जोए को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी)-61-85 के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल सिंघोवाल लेकर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस हिरासत से भागने में कामयाब हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 262 बीएनएस के तहत एक और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।