📅 शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 🕒 01:51:12 AM (IST)
न्यूज़

अमृतसर में मां-बेटे की हत्या का मामला, फरार चल रही बहू इस शहर से गिरफ्तार

🕒 प्रकाशित: 23-10-2026, 10:47 AM
📍 समाचार स्थान: India
अमृतसर में मां-बेटे की हत्या का मामला, फरार चल रही बहू इस शहर से गिरफ्तार - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
अमृतसर नितिन : अमृतसर के रामनगर में पति और सास की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी मनीषा को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सास द्वारा बेटे की दूसरी शादी करवाने की बात कहने से मनीषा नाराज थी। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद पति गौरव कुमार और सास रितू की हत्या किए जाने का आरोप है। मामला अमृतसर के रामनगर की गली नंबर 4 का है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 18 अक्टूबर को घर से मिले थे मां-बेटे के शव 18 अक्टूबर को थाना सदर के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को सूचना मिली कि एक घर से काफी बदबू आ रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोलकर जांच की तो अंदर दो लोगों के शव मिले। मृतकों की पहचान गौरव कुमार और उसकी मां रितू के रूप में हुई। मामले की जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को गौरव की पत्नी मनीषा की कथित भूमिका का पता चला। इसके बाद उसकी तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गईं और आखिरकार उसे अंबाला से गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के बाद फरार हुई थी आरोपी दोनों शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मनीषा की तलाश की। उसे हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस रिमांड के दौरान वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।